
प्रकृति महिला स्व सहायता समूह की सदस्य किरण साहू ने प्रशासन से पानी की व्यवस्था करने की अपील की
किरण साहू गाव की महिलाओ को महिला समूह के माध्यम से सशक्त करने की राह पर है अग्रसर
सब्जी-भाजी के लिए पानी की है ज्यादा जरुरत, पानी की समस्या का समाधान होने से होगा लाभ
भोजराज साहू/सन्नी विग की रिपोर्ट
रायपुर| ग्राम पंचायत नीलजा में प्रकृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा गाव की महिलाओ को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समूह की सदस्य किरण साहू जी-जान से जुटी हुई है, किरण साहू समूह की महिलाओ के साथ सब्जी-भाजी का उत्पादन कर उसे गाव में ही बिक्री कर आर्थिक लाभ ले रही है साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को सशक्त बनाने की नेक पहल में जुटी हुई है|
देश का प्रहरी वें न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार भोजराज साहू व सन्नी विग ने प्रकृति महिला स्व. सहायता समूह की सदस्य किरण साहू से विस्तार से चर्चा की जिसमे उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन के सहयोग से प्रकृति महिला स्व. सहायता समूह द्वारा सब्जी-भाजी उगाकर उन्हें गाव में बिक्री किया जा रहा है मगर इस कार्य में पानी की सबसे बड़ी समस्या है जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| किरण साहू ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर गाव की महिलाओ को मजबूत व सुदृढ़ करने के उदेश्य से यह कार्य किया जा रहा है जिस तरह से शासन-प्रशासन ने समूह की महिलाओ की मदद की उसी तरह से पानी की समस्या का समाधान हो जाए तो समूह की महिलाओ को लाभ मिल सकता है|